कवर्धाखेलछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

राज्य स्तरीय डांस का महामुकाबला सम्पन्न – नेऊरगांव खुर्द

कबीरधाम: ग्राम नेऊरगांव खुर्द में युवा मुट्ठी के तत्वावधान में 11वां राज्य स्तरीय डांस का महामुकाबला भव्य आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से मंच को जीवंत कर दिया।

परिणाम घोषणा 👇

 

एकल नृत्य प्रतियोगिता

 

प्रथम पुरस्कार – आंचल गुप्ता

 

द्वितीय पुरस्कार – प्रतिभा पाटिल (बिछिया, मध्यप्रदेश)

 

तृतीय पुरस्कार – दिलीप मेरावी (परसहा)

 

युगल नृत्य प्रतियोगिता

 

प्रथम पुरस्कार – RC डांस ग्रुप (बोड़ला)

 

द्वितीय पुरस्कार – स्वैग डांस ग्रुप (बोड़ला)

 

तृतीय पुरस्कार – अन्वेषा डांस ग्रुप (नेऊरगांव खुर्द)

 

ग्रुप डांस प्रतियोगिता

 

प्रथम पुरस्कार – श्रद्धा डांस ग्रुप (बिलासपुर)

 

द्वितीय पुरस्कार – ढाबा डांस ग्रुप (गंडई)

 

तृतीय पुरस्कार (संयुक्त) – सिद्धिविनायक डांस ग्रुप (गंडई, खैरागढ़) एवं दियाबार छपरी डांस ग्रुप (भोरमदेव)

 

मुख्य अतिथि व सम्मान

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीराम साहू (भाजयुमो जिला अध्यक्ष एवं जिला सभापति प्रतिनिधि) रहे। अध्यक्षता माननीय रवि वर्मा (शिक्षक) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार धुर्वे, ठेकेदार संघ जिला अध्यक्ष रामविलास चंद्रवंशी, आशु चंद्रवशी (पत्रकार) अभिषेक वर्मा(पत्रकार), सरपंच नेमसिंह धुर्वे, उप सरपंच कुलदीप चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा को ऐसे मंचों के माध्यम से निखारती है और समाज को सकारात्मक दिशा देती है।”

 

छात्राओं का सम्मान

 

कार्यक्रम के दौरान गांव की 2 बहनों को 10वीं की परीक्षा में 90% अंक हासिल करने पर प्रमाणपत्र व अनुदान राशि पंचायत के माध्यम से प्रदान किया गया।

 

विशेष आकर्षण

 

पूरे आयोजन के दौरान युवा मुट्ठी के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। अतिथियों ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page