कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द में आंगन मेला कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2 एवं 3 में सेवा संकल्प अभियान – आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगन मेला कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में DPM डॉ. अनुपमा तिवारी जी, डॉ. गोपाल चंद्रवंशी जी एवं डॉ. अरुण वर्मा जी सहित गांव की माता-बहनों, नन्हे-मुन्ने बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, स्वास्थ्य कर्मियों तथा मितानिन बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को लगाए जाने वाले आवश्यक टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया गया तथा परिवारों को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि हमारे गांव का कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे, हर माता स्वस्थ रहे और प्रत्येक परिवार पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने।

सरपंच श्री नेमसिंह धुर्वे जी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि गांव के बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम में श्री भरत साहू जी द्वारा उपस्थित लोगों को स्वस्थ बचपन और सुपोषित परिवार के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई—

“हर बच्चा स्वस्थ हो, हर परिवार जागरूक हो और हमारा नेऊरगांव खुर्द स्वस्थ, सुपोषित एवं सशक्त बने।”

कार्यक्रम में सरपंच श्री नेमसिंह धुर्वे, उपसरपंच श्री कुलदीप चंद्रवंशी, श्री भरत साहू, श्री लाला साहू, श्री भागवत साहू, श्री सुरेश यादव, श्री बलदाऊ, पंच श्री दीपचंद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जीतन लांझी, श्रीमती रेखा पटेल, मंजू मानिकपुरी सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन बहनें एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग, सहभागिता एवं जागरूकता से कार्यक्रम सफल एवं यादगार रहा।

You cannot copy content of this page