कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता सीपी चंद्रवंशी को दुनिया की सबसे लोकप्रिय कृति रामचरितमानस से सम्मानित किया गया

कबीरधाम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला, विकासखंड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम के प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता सीपी चंद्रवंशी को 5 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रामेन डेका के कर-कमलों से राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र में रामचरितमानस की कथा का कई वर्षों से आयोजन करने वाले ठाकुर देव मानस मंडली कुसुमघटा के संचालक शिवनाथ वर्मा द्वारा मानस मर्मज्ञ एवं श्रेष्ठ टीकाकार पंडित रमाकांत तिवारी के कर-कमलों से सम्मानित किया गया।

पंडित रमाकांत तिवारी ने कहा कि इस पुरस्कार को प्राप्त कर चंद्रिका प्रसाद चंद्रवंशी ने हमारे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और हम समस्त क्षेत्रवासी अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने आगे कहा कि लगातार यहां आकर और विभिन्न ग्रामों में जाकर भगवान की कथा से लोगों को सराबोर करने, भगवान राम की कथा में विश्वास पैदा करने एवं स्कूली बच्चों के जीवन में अनेकों नवाचार के द्वारा खुशहाली लाने का फल भगवान ने दिया है।

 

उन्होंने कहा कि हम क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। भगवान उन्हें इसी तरह के और सम्मान प्रदान करें।

 

चंद्रिका प्रसाद चंद्रवंशी ने इस पुरस्कार का श्रेय क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों, अधिकारियों और अपने परिजनों तथा हर कार्यों में सहयोग करने वाले मित्रों को दिया।

You cannot copy content of this page