
सुरजपुरा: चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी के पावन अवसर पर मां राजोदाई मंदिर परिसर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के तत्वावधान में मंदिर परिसर में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में किसान भाईयों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की और समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना साफ तौर पर नजर आई।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सामूहिक श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष शत्रुघ्न वर्मा, उपाध्यक्ष चुन्नी चंद्रवंशी, महामंत्री जयचंद वर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल, सहकारिता प्रमुख राजू जी, जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा, जिला महामंत्री राजा राम वर्मा, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष उमेश वर्मा, आशीष चंद्रवंशी, कृष्णा साहू (राम्हेपुर) और विवेक जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनहित के कार्य निरंतर किए जाएंगे, ताकि समाज में जागरूकता और स्वच्छता का संदेश फैलता रहे।









