कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

बुजुर्गों के सम्मान में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की पहल

कबीरधाम: राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ की जिला अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत द्वारा आज जिले के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी पुरानी पीढ़ी और जीवन के प्रेरक मार्गदर्शक हैं। इन्हीं के अनुभव, संस्कार और सीख से समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों का सम्मान करना मानवता का सबसे महत्वपूर्ण धर्म है और समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।

 

मलाईका सिंह राजपूत ने विशेष रूप से कहा कि “हमारे सम्माननीय दादाजी जैसे बुजुर्गों ने ही हमें जीने का तरीका सिखाया है। उनके आशीर्वाद से ही नई पीढ़ी मजबूत बनती है।”

 

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page