कवर्धाखेलछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

बोड़ला की छात्रा मनीषा धुर्वे का ‘बजट क्वेस्ट’ के राष्ट्रीय चरण के लिए चयन, IIM नया रायपुर में लेंगी भाग

माई भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित दो दिवसीय आयोजन में मॉक संसद और पीएम से वर्चुअल संवाद का मिलेगा अवसर

कवर्धा/बोड़ला।

स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला की एनएसएस छात्रा मनीषा धुर्वे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। माई भारत कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित ‘Budget Quest’ के राष्ट्रीय चरण के लिए उनका चयन हुआ है। यह महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

मनीषा धुर्वे 12 और 13 अप्रैल 2026 को नया रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस दो दिवसीय आयोजन में महिला आरक्षण विधेयक पर मॉक संसद, विभिन्न विचार-विमर्श सत्रों में भागीदारी तथा माननीय प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर मिलेगा।

यह कार्यक्रम प्रतिभाशाली युवाओं को नेतृत्व, संवाद और नीति-निर्माण की समझ विकसित करने का मंच प्रदान करता है। पूर्णतः आवासीय इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए यात्रा, आवास, भोजन एवं प्रतिभागी किट की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि मनीषा धुर्वे का चयन चरणबद्ध ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद हुआ है, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है। दूरस्थ अंचल से आने वाली मनीषा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखकर देश के भविष्य निर्माण में योगदान देंगी।

मनीषा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी उमेश कुमार पाठक सहित आर.के. पाठक, सनत कुमार देवांगन, राकेश गौतम, योगेश ध्रुव और समस्त स्टाफ व एनएसएस स्वयंसेवकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page