Chunavकवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़राजनीति

नीलीमा सुरेंद्र गुप्ता ने बढ़ामहादेव में पूजा कर किया चुनावी प्रचार का शुभारंभ…

कवर्धा नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 12 के पार्षद पद के प्रत्याशी नीलीमा सुरेंद्र गुप्ता ने बढ़ामहादेव के विधीविधान पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लेकर चुनावी प्रचार की शुरुआत की।

इस दौरान जोन प्रभारी अनिल ठाकुर,डॉ अतुलदेव वर्मा ,संतोष पटास्कर एवं सचिन अग्रवाल के साथ महिला भाजपा कार्यकर्ता भी चुनावी प्रचार में शामिल हुए।

नीलीमा सुरेंद्र गुप्ता ने वार्डवासियों से मिलकर नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर वार्डवासियों ने नीलीमा सुरेंद्र गुप्ता को अपना आशीर्वाद दिया और भाजपा के पक्ष में वोट देने का भरोसा जताया।

You cannot copy content of this page