कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराई

सारंगपुरकला के व्याख्याता सी. पी. चंद्रवंशी राज्यपाल पुरस्कार 2025-26 के लिए चयनित

कबीरधाम: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला, विकासखंड बोड़ला के प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता सी. पी. चंद्रवंशी का चयन राज्यपाल पुरस्कार 2025-26 के लिए हुआ है। शुक्रवार, 5 सितंबर का दिन विद्यालय और क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बन गया।

इसी दिन विद्यालय परिसर में शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान ही जब सी. पी. चंद्रवंशी के राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयन की खबर आई तो उपस्थित जनप्रतिनिधियों, एसएमडीसी सदस्यों, स्टाफ और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुख्य अतिथि भागीरथी चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “जैसे हमारे प्राचार्य ने श्रेष्ठ कार्य कर पुरस्कार प्राप्त किया है, वैसे ही छात्र-छात्राएँ भी मेहनत कर प्रावीण्य सूची में स्थान बना सकते हैं।”

 

इस अवसर पर सदस्य काशीराम साहू ने याद दिलाया कि विद्यालय की शुरुआत जनभागीदारी से हुई थी। उन्होंने कहा कि “आज विद्यालय की पढ़ाई और खेल दोनों ऊँचाई पर पहुँचे हैं और सी. पी. चंद्रवंशी का चयन हमारे लिए गर्व का विषय है।” साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 12वीं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को 2000 रुपये और 10वीं बोर्ड में प्रथम आने वाले को 1000 रुपये पुरस्कारस्वरूप दिए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र यादव और सरपंच राजेश चंद्रवंशी ने विद्यालय में बेहतर अनुशासन और शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षकों की प्रशंसा की। वहीं प्रबोध प्रकाशन रायपुर से आए सौरभ देवांगन ने सी. पी. चंद्रवंशी का शाल-श्रीफल भेंटकर तिलक लगाकर सम्मान किया।

 

बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिक्षकों के सम्मान में भाषण दिए। अतिथियों ने बच्चों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page