कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिशिक्षा

छात्रों, युवाओं और महिलाओं के साथ छल—बजट में सिर्फ जुमले, ज़मीन पर कुछ नहीं

जिला महासचिव NSUI अमन वर्मा का साय सरकार पर तीखा हमला

जिला महासचिव NSUI अमन वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार के हालिया बजट को पूरी तरह निराधार और जनविरोधी बताते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के लिए भी केवल जुमले लेकर आई है, ठोस योजनाओं और स्पष्ट प्रावधानों का पूरी तरह अभाव है।

अमन वर्मा ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई स्पष्ट योजना या भर्ती कैलेंडर नहीं है। 57,000 शिक्षक भर्ती की घोषणा का क्या हुआ? आज तक न प्रक्रिया शुरू हुई और न ही युवाओं को कोई स्पष्ट जानकारी दी गई।

 

महिलाओं से ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक इसका लाभ आम महिलाओं को नहीं मिला। महंगाई से जूझ रही महिलाओं को राहत देने के बजाय केवल घोषणाएं की जा रही हैं।

 

छात्रों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं के लिए बजट में कोई ठोस रोडमैप दिखाई नहीं देता। यह सरकार केवल घोषणाओं में दिखाई दे रही है, ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा।

अमन वर्मा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जवाब मांगते हुए कहा कि सरकार बताए—घोषणाओं को अमल में कब लाया जाएगा?

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ हो रहे छल को बंद नहीं किया गया, तो NSUI लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page