
कवर्धा/कबीरधाम। जिले के ग्राम बैहरसरी में 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक भव्य श्री पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन ग्राम बैहरसरी में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सम्पन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार महायज्ञ और कथा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, मानव कल्याण और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों को सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम विवरण –
12 मार्च 2026 (गुरुवार) – दोपहर 2 बजे मंगल कलश यात्रा एवं संध्या कालीन श्रीराम कथा।
13 मार्च 2026 (शुक्रवार) – सुबह 8 बजे यज्ञ देव स्थापना एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर 3 से 5 बजे तक श्रीराम कथा, शाम 7 से 9 बजे तक 1001 दीपों का दीपयज्ञ।
14 मार्च 2026 (शनिवार) – सुबह 8 बजे यज्ञ एवं पूर्णाहुति, दोपहर 3 से 5 बजे तक श्रीराम कथा।
इस धार्मिक आयोजन में गायत्री प्रज्ञा मंडल बैहरसरी एवं समस्त ग्रामवासी विशेष सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


