Chunavकवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

बोड़ला जनपद पंचायत में बालका रामकिंकर वर्मा बने निर्विरोध अध्यक्ष….

बोड़ला जनपद पंचायत में बालका रामकिंकर वर्मा को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनकी इस जीत पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

बालका रामकिंकर वर्मा ने अपने पद की जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया और कहा कि वे पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने, गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का पूरा प्रयास करेंगे।

 

उनके निर्विरोध निर्वाचन को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला, और उन्हें शुभकामनाएँ देने वालों का तांता लगा रहा।

You cannot copy content of this page