कवर्धाजन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीतिशिक्षा

ABVP के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद स्कूल पोड़ी में 12वीं के विद्यार्थियों को पेन भेंट कर दी गईं शुभकामनाएं

पोड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पोड़ी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पूर्व शुभकामना एवं पेन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना एवं उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर वर्मा एवं पूर्व नगर उपाध्यक्ष छत्रपाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के सभी विद्यार्थियों को पेन भेंट कर परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकों ने ABVP की इस सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page