कवर्धाजन सेवान्यूज़राजनीति

राम्हेपुर शक्ति केंद्र संयोजक बने हीरो जांगड़े, क्षेत्र में खुशी की लहर

कबीरधाम। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भोरमदेव मंडल के अध्यक्ष बड़े भैया हीरो जांगड़े को राम्हेपुर शक्ति केंद्र का संयोजक बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हीरो जांगड़े के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में भाजपा को और मजबूत बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।

You cannot copy content of this page