कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईशिक्षा

ग्राम पंचायत दशरंगपुर में युवा सोच के साथ मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस

कबीरधाम। ग्राम पंचायत दशरंगपुर में इस वर्ष 76वां स्वतंत्रता दिवस एक अनोखी और प्रेरणादायी पहल के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। युवा सरपंच प्रशांत सिंह बैस के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक ढर्रे से हटकर गांव के वरिष्ठ नागरिकों और मातृशक्ति को विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत भवन में हुई, जहाँ सरपंच ने स्वयं ध्वजारोहण करने के बजाय गांव के वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिकों को यह जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद गांव के दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृशक्ति द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं प्राथमिक शाला में भी वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर झंडा फहराया गया।

इस अनूठी पहल में पंच-परमेश्वर, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने की सोच स्पष्ट नजर आई। पूरे दिन गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस नई सोच की चर्चा बनी रही।

गांववासियों का कहना है कि महापुरुषों ने हमेशा कहा है— “जब युवा सोच के साथ नेतृत्व होगा, तब देश और समाज नई दिशा पाएगा।” दशरंगपुर के सरपंच प्रशांत सिंह बैस ने इस स्वतंत्रता दिवस पर इसका एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page