कवर्धाखास खबरछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाभक्ति

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भोरमदेव पदयात्रा को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व….

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा का होगा आयोजन

कवर्धा(अभिषेक वर्मा): कलेक्टर जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातत्व एवं पर्यटन महत्त्व स्थल भोरमदेव मंदिर के लिए के लिए आयोजित पदयात्रा को भव्य रूप देने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा बुढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से सबेरे 7 बजे से शुरू होगी। पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओं, संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, संयुक्त कलेक्टर मोनिका कौड़ो, आलोक श्रीवास्तव, कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पो, पंडरिया संदीप ठाकुर, आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर हर्षलता वर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर महोब के निर्देश पर कांवरियो और पदयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानियां ना हो इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। पदयात्रियों के लिए बुढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोदमदेव मंदिर प्रांगण तक पूजा अर्चना की व्यवस्था, पण्डाल, पेयजल, चाय, नास्ता, आपात चिकित्सा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था सहित सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पूर्व में पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया के प्रतिनिधियों, प्रेस क्लब, लायंस क्लब, ज्वाईन हेण्डस तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा कर चुके है।

पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और नास्ता की व्यवस्था

भोरमदेव पदयात्रा के प्रति वर्ष बढ़ते उत्साह को ध्यान में रखते हुए पदयात्रियों के लिए 18 किलोमीटर की इस पदयात्रा में अलग-अलग स्थानों पर पेयजल, नास्ता, नीबू शरबत और चाय की विशेष व्यवस्था की है। इस व्यवस्था में जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठनों व समाजिक संगठनों ने भी साथ दिया। पदयात्रियों के लिए सकरी नदी विद्युत केन्द्र के पास, ग्राम समनापुर, ग्राम बरपेलाटोला, ग्राम रेंगाखारखुर्द, ग्राम कोडार, ग्राम राजानवागांव, ग्राम बाघुटोला, ग्राम छपरी(गौशाला), भोरमदेव मंदिर परिसर में व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page