
पनेका: पनेका में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सशिमं सूखाताल की बहन वर्ग कबड्डी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने दमदार खेल और शानदार तालमेल का परिचय दिया, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ।


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की प्रशंसा उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों ने की। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है।









