कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़ला

होली के पावन पर्व पर मोहन चंद्रवंशी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

कबीरधाम। रंगों और उमंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर समाजसेवी मोहन चंद्रवंशी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियों को साझा करने की प्रेरणा देता है।

मोहन चंद्रवंशी ने कहा कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने युवाओं से संयमित एवं सुरक्षित होली मनाने तथा समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।

You cannot copy content of this page