कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

विजय शर्मा की सौगात: ग्राम खड़ौदा में 30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

खड़ौदा — आज ग्राम खड़ौदा में भैया विजय शर्मा जी की सौगात के रूप में ग्राम पंचायत भवन एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष लालचंद साहू, मंडल भाजपा महामंत्री राजेश साहू, मंडल भाजपा महामंत्री अमित वर्मा, छोटूराम चंद्रवंशी, सरपंच दुजेराम साहू, अजय वर्मा, नोहर धुर्वे, गजेंद्र साहू, दीपक साहू, कामता निर्मलकर, चोवा साहू सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूती मिल रही है।

You cannot copy content of this page