
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने सदन के पटल पर बजट पेश किया जिसमें प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। यह बजट राज्य के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
कबीरधाम जिले के पंडरिया में नालंदा परिसर की स्थापना से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें युवाओं को बेहतर लाभ मिलेंगे। गांव गरीब और मजदूर के बच्चों का भी सपना साकार होने जा रहा है।
इस युवा कल्याणकारी बजट संकल्प के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा जी का युवकों की ओर से कोटि कोटि साधुवाद
प्रदेश सरकार द्वारा 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।और इस बजट में आयु अधिकतम सीमा में पांच वर्ष की छुट का भी प्रावधान रखा है। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों के स्थापना से प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सस्ती शिक्षा प्राप्त हो रही है। जिससे अन्य प्रदेशों में जाना नहीं पड़ रहा है।

बजट में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा संस्थानों के उन्नयन, नए आईटीआई एवं कौशल विकास केंद्रों की स्थापना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहायता योजनाओं तथा स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के प्रावधान शामिल किए गए हैं। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर प्राप्त होंगे।
राज्य सरकार द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के तहत युवाओं को आसान ऋण सुविधा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की घोषणा से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खेल अधोसंरचना के विकास के लिए भी विशेष राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
यह बजट प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हम आशा करते हैं कि घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त होंगे।
अंत में, हम प्रदेश के सभी युवाओं से अपील करते हैं कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कौशल और प्रतिभा का विकास करें तथा छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
जारीकर्ता: तुषार चन्द्रवंशी छात्र नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि









