कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

हायरसेकेंडरी सारंगपुरकला के पूर्व छात्र चंद्रसेन साहू बने राज्य कर अधिकारी, छात्रों के प्रेरणास्त्रोत बने – सी.पी. चंद्रवंशी

कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित शासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल सारंगपुरकला के पूर्व छात्र चंद्रसेन साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) परीक्षा में 107वां स्थान हासिल कर राज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चंद्रसेन साहू को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। पढ़ाई के दौरान वे विद्यालय की जिला प्रावीण्य सूची में भी स्थान प्राप्त कर चुके थे।

 

आज उन्हें विद्यालय में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी के नेतृत्व में शिक्षकों ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

 

अतिथि व्याख्यान के दौरान चंद्रसेन साहू ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें पढ़ाई के समय में निरंतर प्रोत्साहित किया और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा—

 

“मेरी सफलता में गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी दी गई शिक्षा और अनुशासन ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है।”

 

 

 

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे गुरु निष्ठा, अनुशासन और सही मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास करें, जिससे वे भी बड़े पदों पर चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

 

विद्यालय परिवार ने चंद्रसेन साहू की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके जैसे पूर्व छात्र नए विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक और आदर्श बनते हैं।

You cannot copy content of this page