कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाशिक्षा

कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने शुरू की निदानात्मक एक्स्ट्रा क्लास

कवर्धा/बोड़ला।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला, विकासखंड बोड़ला के प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के शत-प्रतिशत परिणाम के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कमजोर विद्यार्थियों के लिए निदानात्मक एक्स्ट्रा क्लास शुरू की है। रोज सुबह 9 बजे से 10 बजे तक यह विशेष कक्षा संचालित की जाती है।

प्राचार्य चंद्रवंशी वर्ष 2008 से अपनी पदस्थापना के बाद से लगातार प्रतिदिन एक घंटे की अतिरिक्त कक्षा लेते आ रहे हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव यह रहा है कि विद्यालय का बोर्ड परिणाम हर वर्ष 90% से अधिक या शत-प्रतिशत रहा है।

 

जब उनसे पूछा गया कि लगातार अतिरिक्त कक्षा लेने से उन्हें क्या मिलता है, तो उन्होंने कहा—

“बच्चों के हित में किया गया हर प्रयास मुझे आत्मिक सुख देता है। इससे स्कूल का परिणाम केवल संख्या में नहीं, बल्कि गुणवत्ता में भी बेहतर होता है।”

 

ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गोकुल चंद्रवंशी ने बताया कि प्राचार्य चंद्रवंशी न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, बल्कि विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों में उनकी प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ, बेहतरीन मंच संचालन और पालकों से मधुर संबंध उन्हें पूरे क्षेत्र का पसंदीदा व्यक्ति बनाते हैं।

ग्रामवासियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि प्राचार्य चंद्रवंशी सेवानिवृत्ति तक इसी विद्यालय में सेवा देते रहें।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page