अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई पंडरिया की नई कार्यकारिणी गठित

पंडरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई पंडरिया की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजू यादव को नगर मंत्री एवं बिरेंद्र बघेल को नगर उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ओमशंकर जी ने ABVP को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताते हुए कहा कि संगठन अपने आदर्श वाक्य के अनुरूप विद्यार्थी एवं समाजहित में सतत कार्यरत है।
जिला संयोजक एवं चुनाव अधिकारी गजाधर वर्मा ने परिषद की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल कक्षा और पुस्तकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र और समाज की प्रगति के बड़े सहभागी हैं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर उपाध्यक्ष बिरेंद्र बघेल ने कहा कि वे छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए सक्रिय रहेंगे। वहीं नगर मंत्री संजू यादव ने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और तन-मन-धन से राष्ट्र एवं विद्यार्थी हित में कार्य करेंगे।
नवगठित कार्यकारिणी में
नगर उपाध्यक्ष: राहुल जायसवाल, सूरज दाहिरे
नगर सहमंत्री: हीरालाल साहू, पूर्णिमा साहू, सीताराम चंद्राकर, लिलक भास्कर
महाविद्यालय प्रमुख: सोनू यादव, पूनम साहू
विद्यालय प्रमुख: गुलाशन चंद्रवंशी, अमन तिवारी
SFS प्रमुख: अभय यादव, लोकेश जांगड़े
SFD प्रमुख: सोनू साहू, पप्पू हलवाई
राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख: ऋतू, खेमिन साहू
खेलो भारत प्रमुख: बदल साहू, आरती यादव
सोशल मीडिया प्रमुख: संदीप साहू
नई कार्यकारिणी के गठन से नगर इकाई में उत्साह का माहौल है।









