कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीतिलोहाराशिक्षा

मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सक्रियता और कुशल नेतृत्व पर संगठन ने जताया भरोसा

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, सतत सक्रियता एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को ध्यान में रखते हुए मानस मिश्रा को पुनः प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय मानस मिश्रा की कार्यक्षमता, संगठनात्मक दृष्टि तथा डिजिटल माध्यमों पर ABVP की विचारधारा को प्रभावी एवं सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता को देखते हुए लिया है। अपने पूर्व कार्यकाल में भी उन्होंने इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की डिजिटल उपस्थिति को सशक्त बनाया है।

मानस मिश्रा इससे पूर्व भी प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक एवं सह-संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान संगठन के डिजिटल अभियानों को व्यापक पहचान मिली तथा छात्र हितों से जुड़े विषयों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जो अत्यंत सराहनीय रहा।

मानस मिश्रा की पुनः नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके अनुभव, समर्पण और नेतृत्व में आगामी समय में ABVP की डिजिटल उपस्थिति और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी होगी।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page