कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

रवि चंद्रवंशी के हाथ में दी गई जिला किसान कांग्रेस की कमान

पंडरिया. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।

 

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा 20 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमे कवर्धा जिला किसान कांग्रेस की जवाबदारी युवा किसान नेता रवि चंद्रवंशी को जिला अध्यक्ष के रूप में सौपी गई है। कवर्धा जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद रवि चंद्रवंशी ने कहा कि पूरे जिले के किसानों के अधिकारों के लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा। किसान हित में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे। वर्तमान समय में गन्ना उत्पादक किसानों को सबसे ज्यादा समस्या है, जिनके लिए जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जवाबदारी मिलने पर उन्होंने कांग्रेस के सभी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page