कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाशिक्षा

मानिकपुर शाला में प्रथम मेगा बैठक, पालकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

मानिकपुर। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मानिकपुर में प्रथम मेगा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शाला की विभिन्न गतिविधियों और शासन की योजनाओं की जानकारी पालकों को विस्तार से दी गई। इनमें निशुल्क गणवेश, निशुल्क पाठ्यपुस्तक, आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति और स्वास्थ्य परीक्षण से जुड़ी जानकारी शामिल रही।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बालकों में गतिविधियों के माध्यम से अध्ययन-अध्यापन, शाला की संरचना, पर्यावरण संरक्षण, बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण निर्माण पर चर्चा हुई। इस पर सभी पालकों ने एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से जयप्रकाश साहू (उप सरपंच), महेश साहू (अध्यक्ष), छलीराम वर्मा (प्रधान पाठक), भूवन यादव (प्रधान पाठक), सुरेश वर्मा, एमजी कादरी, लच्छी राम भारती, उत्तरा कुमार वर्मा, छोटू राम चंद्रवंशी, दुर्योधन चंद्रवंशी, घुरुवा साहू, संतू राम साहू (सचिव), सुरेश पूर्णा, मेला राम पूर्णा, दिनेश मोहल्ले, परदेसी यादव, नारायण बंधे, लाला राम सहित बड़ी संख्या में पालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page