
पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के गाँव-गाँव तक पक्की सड़कों की पहुँच और ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों तक सुगम व सुलभ सुविधाएँ पहुँच रही है। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 3 करोड़ 41 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मेन रोड (SH-05) से ग्राम दनियाखुर्द तक 5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और इस सौगात के लिए जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने अपने जनपद क्षेत्र में विकास कार्य उन्नयन का आभार व्यक्त किया। जनता की इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया उन्होंने कहा कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और सतत प्रयासों से आज क्षेत्रवासियों की मांग पूरी हो रही है वहीं पंडरिया विधानसभा में निरन्तर विकास कार्य हो रहें जिससे आम नागरिकों को सुविधा और लाभ मिल रहा है। इस सड़क के निर्माण से ग्राम तालपुर एवं बिरनपुर सहित आस-पास के क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रिय जनपद सदस्य ने कहा कि विधानसभा में निरंतर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिल रही है। किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में सुविधा, व्यापार और व्यवसाय को बढ़ावा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहें हैं। सड़क निर्माण के दौरान श्रमिकों को काम मिलेगा और भविष्य में आवागमन सुगम होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और आपात सेवाओं तक लोगों की पहुँच आसान होगी।

दिनेश विश्वकर्मा ने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़क निर्माण और ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार का कार्य हो रहा है
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य दिनेश विश्वकर्मा ने अपने जनपद क्षेत्र लोहारा में विकास कार्य उन्नयन तथा आभार व्यक्त किया l









