कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाराजनीति

अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पांडातराई में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय पांडातराई में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस । इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी जी , दिनेश राज जी , गोविंद सीह ठाकुर जी ने विद्या की देवी व युवाओं के प्रेरणा स्रोत माता सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के चलचित्र पर मलयार्पित तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ एवं अनुभवी स्वयंसेवकों को C व B प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर मुकेश त्यागी जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना कब हुआ कैसे हुआ इस बारे में विद्यार्थियों को बतलाया ।

तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी जी ने स्वयंसेवकों को बतलाया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का क्या महत्व होता है तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम समाज से कैसे जुड़ सकते हैं । तथा हम समाज के बीच रहकर समाज को सुधारने का कार्य कैसे कर सकते हैं उसको भी बतलाया ।

इसी बीच वरिष्ठ स्वयंसेवक बिरेंद्र बघेल ने बतलाया कि वह पिछले 3 साल से किस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सेवा भाव से समाज से जुड़े हुए है तथा उन्होंने बताया कि वह समाज के बीच रहकर कैसे समाज को साफ सुथरा रखना के लिए प्रेरित करते थे उन्होंने अपना अनुभव सभी विद्यार्थी तथा सामान्य शिक्षकों के मध्य रखा । इस कार्यक्रम मे 8 स्वयंसेवकों को C प्रमाणपत्र वितरित किया गया जिनमे , बिरेंद्र बघेल , बिरेंद्र चौहान , योगेश , भगवती , नित्य , सूर्यप्रकाश , सरोजनी चंद्रवशी शामिल है । तथा 10 स्वयंसेवको को B प्रमाणपत्र वितरित किया गया । जिनमे पंकज , विनोद , दर्शन , हर्षिता , देवचंद , गुमान , रविकांत , दुर्गेश्वरी , मनीषा , सुनील शामिल रहे ।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page