
कबीरधाम। आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जंगल रेंगाखार क्षेत्र के ग्राम टेलीटोला, भेलवाटोला और बावातालाब में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 के सदस्य एवं सभापति राजकुमार मेरावी, विदेश मेरावी, चतुर सिंह धुर्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।

गांव के लोगों ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व हर साल बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है और इस बार भी ग्रामीणों का सहयोग व उत्साह देखने लायक रहा।









