
कबीरधाम: पीएम श्री सेजस बोडला में आज “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर ब्लॉक स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों ने हिस्सा लिया।
परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान – PMSHRI SAGES – BODLA (पुरस्कार ₹2500 व स्मृति चिन्ह)
द्वितीय स्थान – हायर सेकेंडरी स्कूल राजानवागांव (पुरस्कार ₹2000 व स्मृति चिन्ह)
तृतीय स्थान – हाई स्कूल घोंघा (पुरस्कार ₹1500 व स्मृति चिन्ह)
निर्णायक मंडल में डॉ. प्रेमकांत मिश्रा, श्री मोहन कश्यप, शेखर राजपूत तथा ललिता ताराअनंत शामिल रहे, जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय और मार्गदर्शन से प्रतियोगिता को सफल बनाया।

कार्यक्रम में राजानवागांव से सुजीत गुप्ता, घोंघा से हेमंत सोनी तथा PMSHRI SAGES – BODLA के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेताओं के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किए गए।









