कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़लाशिक्षा

बोड़ला विकासखंड में नोडल प्राचार्यों की बैठक संपन्न

बोड़ला विकासखंड में नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत नोडल प्राचार्यों की बैठक PMSHRI सेजेस विद्यालय बोड़ला में आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना और निजी विद्यालयों से संबंधित प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण करना रहा। इस दौरान बसाहटों की मैपिंग पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला सहायक नोडल अधिकारी सतीश यदु, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बोड़ला डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत, साहू सर, BRC सोनी सर, सेजेस विद्यालय बोड़ला के प्राचार्य अश्वनी सोनी सहित विकासखंड के सभी नोडल प्राचार्य मौजूद रहे।

 

जिला सहायक नोडल अधिकारी सतीश यदु ने जानकारी दी कि आरटीई अधिनियम की धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत निजी विद्यालयों के समीप बसाहटों की मैपिंग नोडल प्राचार्यों द्वारा की जाएगी।

इसके तहत प्राथमिक विद्यालय के लिए 1 किलोमीटर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के लिए 3 किलोमीटर की परिधि तक की बसाहटों को शामिल किया जाएगा।

 

बैठक में नोडल प्राचार्यों के दायित्व जैसे प्रोफाइल तैयार करना, ड्रॉप आउट स्टूडेंट्स का अपडेट, सीट प्रकटीकरण, शुल्क प्रतिपूर्ति दावा और मैपिंग पर विस्तार से चर्चा की गई।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page