
कवर्धा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संघ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। इस अवसर पर संघ ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया।
समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने प्रदेश के किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य तथा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳


