कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाशिक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर सारंगपुरकला विद्यालय में पुस्तक वाचन कार्यक्रम…

बोड़ला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगपुरकला, जिला कबीरधाम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पुस्तक वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रभारी प्राचार्य सी.पी. चंद्रवंशी के नेतृत्व में विद्यालय के हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएमडीसी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षक-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुस्तक वाचन में एसएमडीसी के 4 सदस्य, ग्राम के 2 नागरिक, विद्यालय के 15 स्टाफ सदस्य तथा 341 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में पुस्तकों का वाचन कर ज्ञान और अध्ययन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page