
पोलमी: विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एम. के. गुप्ता एवं बीआरसी अर्जुन चंद्रवंशी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोलमी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी व्यवस्थाएँ नियमों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गईं। किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के समक्ष संवाद किया तथा विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की गहनता से समीक्षा की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं स्टाफ की उपस्थिति रही, जिनमें अंजोर सिंह सिदार (हिंदी व्याख्याता), राम प्यारो पेन्द्रो (प्रभारी प्राचार्य एवं भूगोल व्याख्याता), मोहम्मद फिरोज खान (गणित व्याख्याता), सरोज कुमार मुरली (अंग्रेजी व्याख्याता), अवध राम पटेल (रसायन व्याख्याता), भीषण कृषे (सहायक शिक्षक – विज्ञान), लिपिक लोकेश परस्ते एवं भृत्य श्री युगल किशोर बघेल सम्मिलित थे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रायोगिक कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष का अवलोकन किया। प्राचार्य द्वारा किसी भी प्रकार की अभद्रता या प्रशासनिक लापरवाही नहीं पाई गई। निरीक्षण टीम ने विद्यालय प्रशासन को नियमित रूप से पाठ्यक्रम विभाजन, दैनंदिनी निर्माण, एवं समस्त आवश्यक पंजियों के सुव्यवस्थित संधारण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सजगता और गंभीरता का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


