
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है, जिसमें प्रदेश सचिव पल्लवी सिंह को कांग्रेस की अधिकृत प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। पल्लवी सिंह अब पार्टी के आधिकारिक मंच से अपने विचारों को जनता के सामने रखेंगी और कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगी।
पल्लवी सिंह पिछले 17 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने युवाओं, स्वसहायता समूहों और क्लस्टरों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। उनके समर्पण और साहसिक नेतृत्व के कारण उनकी पहचान एक दृढ़, बेबाक और साहसिक वक्ता के रूप में स्थापित हुई है।
कांग्रेस पार्टी की इस नियुक्ति से पल्लवी सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर है और उन्हें उम्मीद है कि उनके अनुभव और साहस से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


