
बोड़ला। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ, ब्लॉक बोडला के सदस्यों ने नवपदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भानु प्रताप चंद्राकर का उनके कार्यालय में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा, “भानु प्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। शिक्षक संघ शिक्षा के स्तर को सुधारने और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।”
संगठन सचिव शरद कुमार वर्मा ने कहा, “संघ हमेशा शिक्षकों की समस्याओं और शैक्षिक उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नवपदस्थ BEO के मार्गदर्शन में ब्लॉक में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा।”

नवागत BEO भानु प्रताप चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षकों के इस आत्मीय स्वागत से मैं अभिभूत हूं। मैं शिक्षक संघ के साथ मिलकर शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहूंगा। आपकी समस्याओं और सुझावों के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला रहेगा।”
इस दौरान सह संगठन सचिव जगजीवन हठीले, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार निषाद, सदस्य धरम प्रकाश चंद्रवंशी, भूपेंद्र तिवारी, शिवकुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार राजपूत और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक विचारों और मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


