
कवर्धा। आंधी-तूफान और मौसम की खराबी के चलते क्षेत्र में 11000 वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। गर्मी के इस दौर में बिजली गुल होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक बिजली का तार में पेड़ का टुकड़ा टूट कर गिर जाने से बिजली में तकनीकी समस्या आ गई थी जिसके समाधान के लिए युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक कमल वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और तत्काल मरम्मत कार्य में सहयोग किया। उनके सहयोग एवं प्रयासों से बिजली लाइन की मरम्मत तेजी से की गई और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पुनः बहाल की गई।
इस कार्य में कमल वर्मा के साथ राम रामेश्वर वर्मा, प्रकाश मानिकपुरी, रमन वर्मा सहित कई अन्य युवा साथी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विभागीय टीम के साथ काम किया, जिससे समय पर बिजली बहाल हो सकी।

गर्मी के मौसम में बिजली की बहाली से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इस कार्य से यह भी साबित होता है कि जब युवा नेतृत्व और प्रशासन साथ मिलकर कार्य करें तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है।









