
राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 9 अक्टूबर 2025 को स्वामी करपात्री जी विद्यालय कवर्धा में हुआ। यह आयोजन विभिन्न विधाओं के अंतर्गत हुआ जिसमें पीएमसी सेजेस बोड़ला के प्राचार्य अश्विनी सोनी के मार्गदर्शन में व्याख्याता रवि वर्मा, रीना पंडित और संजय चंद्रवंशी के सहयोग से विद्यालय के विभिन्न मॉडल एवं प्रोजेक्ट जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है।

अपशिष्ट प्रबंधन में ओम कुमार प्रथम, हरित ऊर्जा हेमलता प्रथम, स्वास्थ्य और स्वच्छता गांव करण पटेल प्रथम, जल संरक्षण कृष साहू तृतीय, नहीं नहीं प्रौद्योगिकी भूमिका यादव प्रथम, गणितीय मॉडलिंग भूमिका साहू प्रथम, एकल प्रोजेक्ट मौसमी चंद्रवंशी तृतीय, टीम प्रोजेक्ट सोनम साहू एवं भूमिका प्रथम, अन्य विधा में खिलेश्वर प्रथम ,मधु यादव द्वितीय तथा विज्ञान क्विज में परमेश्वरी एवं खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य अश्वनी सोनी ने बताया कि यह सभी विद्यार्थी 30 अक्टूबर को स्वामी करपात्री विद्यालय कवर्धा में जोन स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य की मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष विद्यालय के बाद बच्चे विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


