कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियालोहाराशिक्षा

हाई स्कूल गौरमाटी में गौ विज्ञान परीक्षा एवं संगोष्ठी का आयोजन

स.लोहारा | 19 जनवरी 2026

विकासखंड सहसपुर लोहारा के शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी में 19 जनवरी 2026 को गौ विज्ञान परीक्षा एवं गौ संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में 117 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षार्थियों को अध्ययन हेतु गौ विज्ञान ग्रंथ उपलब्ध कराया गया था।

इस अवसर को “गौ सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “श्री सुरभ्यै नमः” मंत्र के सामूहिक जप से हुआ। संस्था के प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ विज्ञान परीक्षा एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य गौ माता के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष टहल राम साहू, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सरोज बाला बनाफर एवं कीर्तन शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ एवं सुसंस्कृत जीवन के लिए गौवंश अत्यंत आवश्यक है। गौ पालन से विमुखता के कारण समाज में सड़क दुर्घटनाएं और मानवीय क्षति बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गौ माता के वास्तविक महत्व को समाज तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास आवश्यक है—जिस दिन लोग इसका महत्व समझेंगे, गौवंश सड़कों से पुनः घरों की ओर लौट आएगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में व्याख्याता एस. कुमार मिर्चे, जयप्रकाश साहू, कीर्तन शुक्ला, दिनेश सोनी, मनीष वर्मा, अभिभावकगण तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page