कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़बोड़लाराजनीतिशिक्षासमस्या

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उपमुख्यमंत्री कार्यालय घेराव – नगर मंत्री वेदांत चौहान

बोड़ला। ज्ञात हो की गत माह से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला सुर्खियों में है जिसमें वहाँ के प्राचार्य व अकाउंटेंट के मिलीभगत से शासन के अनुदान व छात्रों की फीस एवं अन्य मतों से आने वाले लगभग 2 करोड़ रूपये के गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जिसको देखते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोड़ला नें दोषियो पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री वेदांत चौहान नें बताया की इस तरह से छात्रों की फीस को गबन करना कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा, महाविद्यालय में कई ऐसे भी छात्र आते है जो अपनी फीस बड़ी मुश्किल से भर पाते है और उनके ही फीस में गड़बड़ी करना छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना है। पूर्व में भी जिले के पीजी कॉलेज में भी इस तरह का मामला सामने आया था, जिसका भी विरोध विद्यार्थी परिषद नें किया था। अगर दोषियो पर कार्रवाई नहीं होती तो हम समस्त छात्रों के साथ उपमुख्यमंत्री कार्यालय घेराव कर पुतला दहन करेंगे।

ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष रुपेश भट्ट, नगर सहमंत्री दीपक मरकाम, रिखी चंद्रवंशी, हेमू श्रीवास व अन्य उपस्थिति रहे।

You cannot copy content of this page