
बैजलपुर: ग्राम पंचायत बैजलपुर में श्रम दिवस के अवसर पर युवाओं ने सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना का परिचय देते हुए शहीद वीर नारायण सिंह चौक की साफ़-सफाई कर श्रम दिवस मनाया।

हर वर्ष 1 मई को मनाया जाने वाला श्रम दिवस श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके योगदान के सम्मान और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए ग्राम के युवाओं ने स्वेच्छा से इस सफाई अभियान में भाग लिया।

इस अभियान में प्रमुख रूप से टुकेश्वर मरकाम, कौशल साहू, नन्देश साहू, मानसिंह मेरावी, आकाश साहू, मुकेश उद्दे, छोटेलाल धुर्वे सहित अनेक युवाओं की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग सराहनीय रहा।
ग्रामवासियों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


