
कवर्धा: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 के अंतर्गत मंगलवार को विज्ञान संकाय के लिए भौतिक शास्त्र एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए भूगोल विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा की सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उड़नदस्ता दल के सहायक संचालक श्री यू.आर. चन्द्राकर, एम.आई.एस. प्रशासक श्री सतीश यदु एवं व्याख्याता श्री भगवती हठीले द्वारा कवर्धा विकासखंड के सेजेस हिन्दी माध्यम कवर्धा, स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा, सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा एवं बोडला विकासखंड के भोरमदेव कन्या परिसर महाराजपुर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संचालित पाई गई। परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों के लिए समुचित पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन एवं पर्याप्त फर्नीचर की उपलब्धता सुनिश्चित रही। निरीक्षण दल को किसी भी परीक्षा केन्द्र में अनुचित साधनों के उपयोग की कोई शिकायत नहीं मिली, तथा नकल प्रकरण की संख्या शून्य रही।
निरीक्षण दल ने केन्द्रों में परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु ग्लूकोज एवं प्राथमिक उपचार सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। साथ ही, बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रपत्रों एवं पंजियों के समुचित संधारण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई, जो संतोषजनक पाई गई।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


