कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईपिपरियाबोड़लाराजनीति

समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रांतीय बैठक सम्पन्न,किसानों की निस्वार्थ सेवा के संकल्प के साथ नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रांतीय बैठक रविवार को माँ राजराजेश्वरी राजोदाई मंदिर प्रांगण, सुरुजपुरा में श्रद्धा, उत्साह एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ माँ राजोदाई की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर किया गया।

बैठक में संगठन के विगत कार्यकाल की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ अपने स्थापना काल से ही पूर्णतः गैर-राजनीतिक, निष्पक्ष एवं निस्वार्थ भाव से किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। संगठन ने कभी किसी राजनीतिक दल का मंच नहीं बनाया, बल्कि केवल किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए संघर्ष और सेवा की परंपरा निभाई है।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि संगठन ने किसानों के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े मुद्दों को पूरी गंभीरता से उठाया है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए *आवेदन, निवेदन, ज्ञापन, अधिकारियों से लगातार संवाद, प्रशासनिक स्तर पर पैरवी तथा आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक लोकतांत्रिक संघर्ष किया गया। संगठन के अथक प्रयासों से अनेक किसान हितैषी मांगों को पूरा भी कराया गया, जिससे हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। यही कारण है कि आज संगठन किसानों के बीच विश्वास, संघर्ष और सेवा का पर्याय बन चुका है।

इन्हीं उल्लेखनीय कार्यों, मजबूत नेतृत्व, संगठन विस्तार तथा किसान हित में किए गए निरंतर संघर्ष को देखते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से शत्रुहन वर्मा पर पुनः अपना विश्वास व्यक्त किया और उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के प्रत्येक किसान की आवाज बनेगा तथा किसान हितों की लड़ाई पहले से अधिक प्रभावी ढंग से लड़ेगा।

सर्वसम्मति से गठित नई प्रदेश कार्यकारिणी में जयचंद वर्मा को प्रदेश महामंत्री, महेंद्र चंद्रवंशी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, चुन्नीलाल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुनील जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

 

इसके अतिरिक्त रामेश्वर धृतलहरे, राजेश वर्मा (मुंगेली), जलेश साहू, संजय साहू, सालिक राम डरसेना (बेमेतरा), अजय वर्मा, फागुराम साहू (बिलासपुर) सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं को भी संगठन की विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ प्रदान की गईं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों का प्रस्ताव प्रांत संरक्षक जगन्नाथ वर्मा एवं हेतराम चंद्रवंशी द्वारा रखा गया, जिसका उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

बैठक में कबीरधाम जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा, जिला महामंत्री राजाराम वर्मा, पवित वर्मा, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रजित साहू, उमेश वर्मा, कुमारु साहू, प्रेमी, समरू साहू, अजय, आशीष, विनोद, श्याम सुंदर, देवप्रसाद, मोहन, रमेश, गणराज, छबिराम, उमेश, जितेन्द्र, उत्तरा वर्मा, लक्ष्मीनारायण टंडन, सुखीराम सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि *समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ आगे भी बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई पूरी ईमानदारी एवं निस्वार्थ भाव से लड़ता रहेगा। किसानों की हर समस्या को अपनी समस्या मानकर आवेदन से लेकर आंदोलन तक तथा संवाद से लेकर संघर्ष तक हर लोकतांत्रिक माध्यम से उनकी आवाज बुलंद की जाएगी। संगठन का लक्ष्य केवल और केवल किसान हित, किसान सम्मान और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण है।

“हमारा न कोई राजनीतिक उद्देश्य है, न कोई निजी स्वार्थ—हमारा एकमात्र धर्म किसान सेवा, एकमात्र संकल्प किसान हित और एकमात्र पहचान किसान का विश्वास है।”

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page