कवर्धाछत्तीसगढ़न्यूज़राजनीति

भाजपा ने चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को बनाया कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

भाजपा के प्रदेश कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा 26 जनवरी 2025 को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पार्टी ने आगामी नगर पालिका चुनाव 2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद (अनुसूचित जाति वर्ग) के लिए भाजपा ने चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया है।

 

यह घोषणा भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा की गई। पार्टी को उम्मीद है कि यह चुनावी दांव जनता को भाजपा के पक्ष में लाने में मददगार साबित होगा।

You cannot copy content of this page