कवर्धाकिसानकृषिछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईबोड़ला

भोरमदेव क्षेत्र में उन्नत गन्ना वैरायटी ने दिखाई शानदार बढ़त, किसानों के लिए सुनहरा अवसर…

कबीरधाम जिले के भोरमदेव शक्कर कारखाने के ठीक सामने स्थित खेत में उन्नत गन्ना वैरायटी PDN 13007 एवं SNK 13374 ने उत्कृष्ट परिणाम देकर किसानों का ध्यान आकर्षित किया है। यह दोनों किस्में कम समय में तैयार होने वाली उच्च उत्पादन क्षमता वाली वैरायटी मानी जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गन्ने की रोपाई 2 मई 2025 को की गई थी और वर्तमान में गन्ने की लंबाई लगभग 9 से 10 फीट तक पहुंच चुकी है। वहीं एक गन्ने का औसत वजन 3 से 3.5 किलोग्राम के आसपास बताया जा रहा है, जो इसकी बेहतर गुणवत्ता को दर्शाता है।

यह गन्ना भोरमदेव शक्कर कारखाने द्वारा खरीदा जाएगा, वहीं फिलहाल इस वैरायटी को केवल बीज प्रयोजन के लिए किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीज की मांग काफी अधिक है और अधिकांश ऑर्डर पहले ही हो चुके हैं, केवल सीमित मात्रा में ही बीज शेष है।

इच्छुक किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे शीघ्र संपर्क करें।

कृषक विवरण

नाम: राजू साहू

निवास: राम्हेपुर कला

गन्ना बीज मूल्य: ₹800 प्रति क्विंटल

संपर्क नंबर: 9399401372

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page