
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम द्वारा बढ़ते शीतलहर को ध्यान में रखते हुए। वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य प्रारंभ कर दिया है।इस अभियान को विशेष थीम के तहत् चलाया जाएगा। वनांचल गांवों में पहुंचकर जनजाति समाज के सभी वर्गो को कंबल गर्म वस्त्र एवं दैनिक उपयोग का वस्त्र भी भेंट करेंगे।

अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि कबीरधाम अंचल का अधिकांश भाग वनों से घिरा हुआ है। जहां विशेष जनजाति परिवार निवासरत है। अभाविप के सेवा कार्य आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से प्रत्येक तीज त्यौहार में जनजाति परिवार के बीच पहुंचकर खुशियां बांटने का काम करते हैं।इसी क्रम में बढ़ते ठंड को देखते हुए आज अभाविप के कार्यकर्ताओं ने वनांचल गांवों में सघन दौरा कर गांव की शिक्षा की स्थिति की जानकारी लेते हुए गर्म वस्त्र भेंट किया।यह अभियान माह भर चलने वाला है। जिसमें अधिक से अधिक वनांचल गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य रहेगा।
अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसी यादव ने कहा कि अभाविप नर सेवा को ही नारायण सेवा मानकर समाज के सभी वर्गो के अधिकतम खुशी के लिए कार्यरत हैं।
उक्त कार्यक्रम में अभाविप के तुलसी यादव गोपाल जायसवाल कालेश्वर निर्मलकर मानस मिश्रा रामलाल भागवत विश्वकर्मा तुषार चन्द्रवंशी एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थें।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


