कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराई

धनतेरस से लेकर भाईदूज तक अभाविप ने वनांचल में किया सेवा कार्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम के कार्यकताओं ने दिपावली पर्व के पांचों दिन अलग-अलग वनांचल गांवों में पहुंचकर मिठाई फटाखे मिट्टी का दीप कपड़े माता लक्ष्मी की छायाचित्र आदि भेंट कर सेवा कार्य किया।

बता दें की अभाविप इकाई कवर्धा बोड़ला पांडातराई पंडरिया कुई के कार्यकताओं द्वारा अनवरत सेवा कार्य प्रत्येक तिज त्यौहार में करते आ रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य त्योहार की खुशियां एवं उत्सुकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। अभावग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर बच्चों का मुंह मिठा कराकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं का भेंट करने से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखते बनती है।

अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं जिला संयोजक तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के सेवा कार्य आयाम के माध्यम से अभाविप वर्ष भर ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में सेवा कार्य को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है समाज से सहयोग प्राप्त कर ऐसे क्षेत्रों में पहुंचाना जहां वास्तव में आवश्यकता है।यह कार्य विद्यार्थी परिषद जिला कबीरधाम कार्यक्रम के रुप में प्रत्येक तिज त्यौहार में मनाती आई है।निकट भविष्य में ठंड के मौसम में व्यापक तौर पर गर्म वस्त्र वितरण का कार्यक्रम माह भर चलाएंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सहमंत्री तुषार चन्द्रवंशी सेवा कार्य प्रमुख अजय साहू लिला राम यादव राजेश चन्द्रवंशी ओमशंकर श्रीवास मानस मिश्रा रुपेश भट्ट आयुष ठाकुर संजय गेंदले टेकराम वर्मा बालमुकुंद चन्द्रसेन रोशनी जायसवाल उग्रसेन चन्द्रवंशी वेदांत चौहान किशन साहू सुरेन्द्र एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page