कबीरधाम, छत्तीसगढ़ – दिवाली के पावन अवसर पर गंडई खुर्द में हर साल की तरह इस वर्ष भी डांस प्रतियोगिता “डांस का महामुकाबला” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 नवंबर 2024 (गोवर्धन पूजा) के दिन शनिवार को रात 8:00 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक बोडला के गंडई खुर्द गांव में किया जाएगा, जिसमें जिले और राज्य के सभी अनुभवी, उत्सुक और कुशल नृत्यांगनाओं और प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में तीन श्रेणियों में भाग लिया जा सकता है:
एकल नृत्य: प्रथम पुरस्कार ₹1500, द्वितीय पुरस्कार ₹1000
युगल नृत्य: प्रथम पुरस्कार ₹2000, द्वितीय पुरस्कार ₹1500
समूह नृत्य: प्रथम पुरस्कार ₹4000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000
प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क है और सभी प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे अपने नृत्य कौशल को प्रदर्शित करें। प्रतियोगिता के नियमों का पालन अनिवार्य है, जिसमें सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों का ध्यान रखना प्रमुख रूप से शामिल है।
कार्यक्रम की अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
शिवा चंद्रवंशी (8815282171)
दिवेश चंद्रवंशी (7723996915)
शम्भु चंद्रवंशी (7999361710)
इस कार्यक्रम का आयोजन आदर्श मां लक्ष्मी समिति गंडई खुर्द द्वारा किया जा रहा है।