कवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवान्यूज़पंडरियापांडातराईराजनीति

विधायक भावना बोहरा ने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण, दिया ग्रीन इंडिया का संदेश…

कवर्धा। जन्मदिन की शुरुआत हरितिमा के साथ करते हुए विधायक भावना बोहरा ने आज कवर्धा निवास परिसर के पास वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन इंडिया का संदेश दिया। इस अवसर पर हरितिमा समूह कवर्धा के साथियों का विशेष सहयोग रहा।

विधायक भावना बोहरा ने जिला स्काउट गाइड के विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सहभागी बनने का संकल्प लिया।

विधायक बोहरा ने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण करना हम सबकी जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

You cannot copy content of this page