Raipurकवर्धाछत्तीसगढ़जन सेवाजरा हटकेन्यूज़बोड़लाभक्तिमनोरंजन

नेउरगांव खुर्द में राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा…..

नवरात्रि अष्टमी के पावन पर्व पर नेउरगांव खुर्द में राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद सिंह ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माननीय तुकाराम चंद्रवंशी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाल्मीकि वर्मा, अश्वनी वर्मा, मधुसूदन यादव, अभिषेक वर्मा (गुरुजी टीवी), रामगोपाल वर्मा, विक्की, रामनारायण वर्मा, हेमंत वर्मा तथा गांव के सरपंच कुमार धुर्वे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन आयोजक अशोक वर्मा और भरत साहू ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और राजकीय गीत से किया गया।

 

अध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल मनोरंजन होता है बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं से ही गांव का विकास और भविष्य का निर्माण संभव है। मुख्य अतिथि तुकाराम चंद्रवंशी ने युवाओं को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया, जबकि विशिष्ट अतिथि वाल्मीकि वर्मा ने युवाओं की शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि भारत के युवा अद्भुत क्षमता रखते हैं जो देश को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम:

एकल डांस:

1. सौम्या साई

2. मनीषा खुशरे

3. टीनू सत्यवंशी

युगल डांस:

1. देशी ब्याज

2. रानू एवं साथी

3. प्राची एवं साथी

ग्रुप डांस:

1. फातिमा एवं ग्रुप

2. ल्यू किरण ग्रुप

3. कामठी ग्रुप

4. जय महामाया गांगपुर

5. स्वैग ग्रुप

 

कार्यक्रम में विशेष सहयोग फर्स्ट लुक द्वारा दिया गया, जिन्होंने सभी विजेताओं को मुमेंटो से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, Pooja फ्लैक्स बोड़ला और NK फ्लैक्स पोड़ी का भी विशेष सहयोग रहा।

 

इस आयोजन ने गांव में एकता, संस्कृति, और विकास का संदेश फैलाते हुए युवाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया।

ADVERTISEMENT

You cannot copy content of this page