कवर्धा में प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, कार-बाइक रैली निकाली गई

कबीरधाम: प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, तिलक राम साहू, श्रीमती साधना साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, श्रीमती चंद्रवती साहू एवं संयुक्त सचिव प्रदीप साहू का प्रथम कवर्धा नगर आगमन हुआ।

युवा साहू संघ जिलाध्यक्ष खिलेश्वर साहू एवं मनीराम साहू के नेतृत्व में समाजजनों ने बाईपास रोड से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम तक कार और बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ और शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिलाध्यक्ष पतिराम साहू समेत जिलेभर से आए समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.


